Pbks kkr match
VIDEO: श्रेयस अय्यर की बहन ने किया KKR को ट्रोल, बोलीं- 'जाओ दिया एक पॉइंट'
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन अब उनकी बहन श्रेष्ठा भी लाइमलाइट में आ गई हैं। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच जैसे ही रद्द हुुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा की एक रील वायरल हो गई जिसमें वो कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रोल करती हुई नजर आईं। सोमवार को हुए IPL 2026 के इस मैच में सिर्फ़ 22 गेंदें ही फेंकी जा सकीं, जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांटना पड़ा।
इस नतीजे से KKR को इस सीज़न का अपना पहला पॉइंट मिला, जबकि PBKS पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। मैच रद्द होने के तुरंत बाद, श्रेष्ठा ने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की जिसे KKR फैंस ने तो पसंद नहीं किया लेकिन बाकी फैंस ने इस रील के मज़े जरूर लिए। इस वायरल क्लिप में, उन्हें पंजाबी में मज़ाक करते हुए सुना जा सकता है।वो इस रील में कहती हैं, "साडे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा है, लो दे दित्ता एक पॉइंट।"
Related Cricket News on Pbks kkr match
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31