Pcb clarification
Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: कराची स्टेडियम में भारत का झंडा क्यों नहीं दिखा? PCB ने दी सफाई
By
Ankit Rana
February 17, 2025 • 18:13 PM View: 841
कराची के नेशनल स्टेडियम में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का झंडा नहीं दिखने पर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बाकी टीमों के झंडे तो नजर आए, लेकिन भारतीय तिरंगा गायब था। इस पर फैंस ने सवाल उठाए और कई लोग मानने लगे कि शायद भारत अपने सभी मैच दुबई में खेल रहा है, इसलिए झंडा नहीं लगाया गया।
PCB ने क्या कहा?
इस विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सफाई दी। PCB ने बताया कि ICC की गाइडलाइन्स के मुताबिक, स्टेडियम में सिर्फ चार झंडे ही लगाए जाएंगे— ICC, PCB, और उस दिन खेलने वाली दोनों टीमें। इसलिए भारत का झंडा वहां नहीं था, क्योंकि भारत के मैच कराची में नहीं बल्कि दुबई में होने हैं।
TAGS
Champions Trophy 2025 India Flag Missing Karachi Stadium PCB Clarification ICC Guidelines India Vs Pakistan Cricket Controversy
Advertisement
Related Cricket News on Pcb clarification
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement