Preity zinta viral
VIDEO: प्रियांश आर्या का छक्का देखकर झूम उठीं प्रीति जिंटा, बॉलर नान्द्रे बर्गर के भी उड़े होश
आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भी पंजाब के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 37 रन जोड़ दिए। इन 37 में से 29 रन तो सिर्फ प्रियांश आर्या के बल्ले से आए और इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आर्या ने बर्गर की गेंद पर कवर्स के ऊपर से एक ऐसा ज़बरदस्त छक्का लगाया जिसे देखकर PBKS की मालकिन प्रीति ज़िंटा भी हैरान रह गईं और उन्होंने स्टैंड्स से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के शॉट की तारीफ़ की। ये छक्का मैच के दूसरे ओवर में देखने को मिला और इस ओवर में आर्या ने 21 रन बटोरे। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने एक शानदार एक्स्ट्रा कवर ड्राइव लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेज दिया। इस बेहतरीन शॉट को देखकर खुद बर्गर भी दंग रह गए।
Related Cricket News on Preity zinta viral
-
VIDEO: क्या पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने किया WWE में डेब्यू? वायरल वीडियो की सच्चाई आई…
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पहलवान को देखा जा सकता है जो बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31