Press conference viral: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?',हरमनप्रीत कौर ने रिटायरमेंट वाले सवाल पर दिलाई एमएस धोनी की याद
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई और उसी दौरान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने जवाब से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। हरमनप्रीत अपने 10वें आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रही हैं और 37 साल की उम्र में, ऐसी चर्चाएं हैं कि ये उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।
हालांकि, लंदन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर के साथ हुई बातचीत में कौर ने संन्यास की इन अटकलों को खारिज कर दिया। रिपोर्टर ने 37 वर्षीय खिलाड़ी से पूछा कि क्या आने वाला टूर्नामेंट उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जिस पर हरमनप्रीत ने सवाल का मजेदार जवाब दिया और रिपोर्टर की बोलती बंद करवा दी। हरमन ने पूछा, "क्यों? क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?" Read More...
Related Cricket News for Press conference viral - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31