Rahul tewatia run out
Advertisement
WATCH: तेवतिया के साथ धोखा! बिना गेंद खेले रनआउट, गुजरात का गेम पलटा
By
Ankit Rana
March 29, 2025 • 22:29 PM View: 786
आखिरी ओवरों में गुजरात टाइटंस की पारी लड़खड़ा गई, जब राहुल तेवतिया बिना गेंद खेले रनआउट हो गए। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड के साथ गलतफहमी के चलते तेवतिया डायमंड डक का शिकार बने। इससे पहले साई सुदर्शन (63), शुभमन गिल (38) और जोस बटलर (39) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन अंतिम ओवरों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात को 196/8 पर रोक दिया।
क्रिकेट में कहते हैं – जब गड़बड़ियां शुरू होती हैं, तो रुकती नहीं, और गुजरात टाइटंस के लिए ये गड़बड़ी तब शुरू हुई जब राहुल तेवतिया बिना एक भी गेंद खेले रनआउट हो गए। जी हां, डायमंड डक, आईपीएल 2025 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की पारी अच्छी-खासी जा रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम का हाल बेहाल हो गया।
TAGS
Rahul Tewatia Run Out Gujarat Titans Vs Mumbai Indians IPL 2025 Match 9 Hardik Pandya Direct Hit GT Batting Collapse Last Over Drama IPL
Advertisement
Related Cricket News on Rahul tewatia run out
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement