Raigarh lions: Cricket News & Match Updates
VIDEO: CCPL फाइनल में दिखा गजब का ड्रामा, मैच खत्म होने से पहले ही खिलाड़ियों ने उखाड़ दिए स्टंप
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के फाइनल में एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बिलासपुर बुल्स के खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने से पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया और कुछ खिलाड़ियों ने तो स्टंप भी उखाड़ दिए। हालांकि कुछ ही सेकेंड बाद पता चला कि मुकाबला अभी खत्म नहीं हुआ है।
रविवार (14 जून) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के फाइनल में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में 161 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बिलासपुर बुल्स को जीत के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। पारी के 17वें ओवर में बल्लेबाज प्रतीक यादव ने एक बड़ा शॉट खेला। पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाकर मैच जिताने वाला छक्का बन जाएगी। यही वजह रही कि मैदान के बाहर बैठे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ यह मान बैठे कि उनकी टीम चैंपियन बन गई है। Read More...
Related Cricket News for Raigarh lions - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31