Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : मुलानी, तारे ने संभाली मुंबई की पारी, चेन्नई के खिलाफ मुंबई 6 विकेट पर 284 रन
11 जनवरी। शम्स मुलानी (87) और कप्तान आदित्य तारे (नाबाद 69) की पारियों ने मुंबई को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन शनिवार को संभाल लिया। चेन्नई के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन का अंत मुंबई ने छह विकेट के नुकसान पर 284 रनों के साथ किया। इस सीजन संकट के दौर से गुजर रही मुंबई के कप्तान तारे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
जय बिष्ट (41) और भूपेन लालवानी (21) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेरी की। जय को साई किशोर ने आउट किया। लालवानी 79 के कुल स्कोर पर किशोर का दूसरा शिकार बने। सिद्देश लाड खाता भी नहीं खोल पाए। हार्दिक तामोरे और सरफराज खान ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उन्हें बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। दोनों ने क्रमश: 21 और 36 रन बनाए।
यहां से मुलानी और तारे ने साझेदारी निभाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। मुलानी के आउट होते ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। उन्होंने 158 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
तारे अभी तक 117 गेंदों का सामना कर चुके हैं और नौ चौके मारे चुके हैं। चेन्नई के लिए रवींचंद्रन अश्विन और साई किशोर ने तीन-तीन विकेट लिए।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेटों से दी मात, धवन और ईशांत शर्मा रहे मैच के हीरो !
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
ऱणजी ट्रॉफी: झारखंड के इशांक जग्गी- सौरव तिवारी ने किया ऐसा कमाल, याद आ गई लक्ष्मण- द्रविड़ की जोड़ी !
रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को पारी और 3 रनों से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रनों से हराया, इरफान पठान हुए खुश
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने खड़ा किया 401 रन का पहाड़, इन दो खिलाड़ियों का शानदार शतक
VIDEO लाइव मैच में मैदान पर घटी अनोखी घटना, मैदान पर पहुंचा सांप, खिलाड़ियों का रहा ऐसा रिएक्शन !
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में विजय शंकर को बनाया गया इस टीम का कप्तान, दिनेश कार्तिक को भी मिली जगह !
रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31