Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
पुजारा ने दिलाया जीतने का विश्वास : उनादकट
लखनऊ, 19 जनवरी - रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सौराष्ट्र की टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा चेतेश्वर पुजारा ने टीम को विश्वास दिलाया था कि वह जीत सकते हैं। सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश द्वारा रखे गए 372 रनों के लक्ष्य को हासिल कर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले असम ने 2008-09 में सर्विसेस के खिलाफ 371 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि यह सौराष्ट्र के इतिहास में अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। हमने जिस तरह से मैच में वापसी की उसने इसे और विशेष बना दिया है। इसिलए अगर सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक तो है ही। मुझे बताया गया कि यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में रनों का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इसलिए इससे विशेष और कुछ नहीं हो सकता।"
इस जीत में हार्विक देसाई के पहले प्रथम श्रेणी शतक के अलावा चेतेश्वर पुजारा, स्नेल पटेल तथा शेल्डन जैक्सन के अर्धशतकों का अहम योगदान रहा। देसाई ने दूसरी पारी में 116 रन बनाए। जैक्सन ने 73, पुजारा ने 67 और पटेल ने 72 रनों की पारियां खेलीं।
उनादकट ने कहा कि पुजारा के रहने से टीम को काफी फायदा हुआ।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, "किसी ने नहीं सोचा था कि हम मैच से बाहर हैं। पुजारा के टीम में रहने से हमें अतिरिक्त फायदा हुआ। वही थे जिन्होंने पारी के बीच में आगे आकर कहा कि यह पांच दिनों का मैच है और हम वापसी कर सकते हैं और हमने उनकी बात का विश्वास किया।"
इस मैच में जीत सौराष्ट्र के लिए आसान नहीं थी। उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 385 रन बनाए थे तो वहीं सौराष्ट्र अपनी पहली पारी में 208 रनों पर ही ढेर हो गई थी। उसने हालांकि उत्तर प्रदेश को दूसरी पारी में 194 रनों पर ढेर कर दिया था, लेकिन पहली पारी में 177 रनों से पिछड़ने के कारण उसे 372 का विशाल लक्ष्य मिला जिसे उसने मैच के आखिरी दिन हासिल कर लिया।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रिकार्ड लक्ष्य चेस कर रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने उत्तराखंड को संकट में डाला
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को जीत के लिए चाहिए 177 रन
रणजी ट्रॉफी : राजस्थान के खिलाफ जीत के करीब कर्नाटक
रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र पर ली 349 रनों की बढ़त
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 44 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
RANJI TROPHY: रेलवे ने महाराष्ट्र को पारी और 58 रनों से दी मात,ये दो बने जीत के हीरो
RANJI TROPHY: राजस्थान ने त्रिपुरा को पारी एवं 77 रनों से रौंदा,इन दो गेंदबाजों ने झटके 5-5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: राजस्थान ने त्रिपुरा को 35 रनों पर किया ढेर,इस गेंदबाज ने झटके 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने महाराष्ट्र को पारी और 130 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
रणजी ट्रॉफी : पंजाब, विदर्भ, जम्मू एवं कश्मीर की शानदार जीत
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31