Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : बंगाल को 186 रन की बढ़त, इस गेंदबाज ने चटकाए पूरे 7 विकेट !
पटियाला, 13 फरवरी| शाहबाज अहमद के सात विकेटों की बदौलत बंगाल ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी के राउंड नौ मैच के दूसरे दिन गुरुवार को पंजाब को 151 रन पर ऑलआउट कर कर दिया। बंगाल ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 199 रन का स्कोर बना लिया है और उसे अब तक 186 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।
बंगाल के लिए उसकी दूसरी पारी में मनोज तिवारी ने 65, अर्नब नंदी ने 51, आशुतोष मजुमदार ने 26 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 24 रनों का योगदान दिया। स्टंप के समय ऋतिक चटर्जी तीन और रमेश प्रसाद छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से कृष्ण अलांग ने पांच और सिद्धार्थ कौल तथा विनय चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले, पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब के लिए रोहन मारवा ने 48, अनमोल मल्होत्रा ने 44 और कप्तान मंदीप सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने सात और आकाशदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के विशाल स्कोर के सामने राजस्थान की खराब शुरुआत
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ खेला ड्रॉ, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा !
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ के मजबूत स्कोर के सामने केरल ने की सधी हुई शुरुआत !
रणजी ट्रॉफी : मनप्रीत जुनेजा और ध्रुव रावल ने अर्धशतकीय पारी खेल दिल्ली के खिलाफ गुजरात की पारी को संभाला
रणजी ट्रॉफी : खराब शुरुआत के बाद संभली दिल्ली, कुंवर बिधूड़ी की शानदार बल्लेबाजी
रणजी ट्रॉफी : मोरे की घातक गेंदबाजी, कर्नाटक की जीत, रेलवे को मिली जीत
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने विदर्भ को 4 विकेट से हराया, पार्थिव पटेल ने खेली 41 रनों की पारी
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड !
रणजी ट्रॉफी : सूर्यकांत प्रधान के 'छक्के' से हरियाणा 90 पर ढेर, जबाव में ओडिशा पांच विकेट पर 141 रन
रणजी ट्रॉफी : सलमान ने केरल को दिया सम्मानजनक स्कोर
रणजी ट्रॉफी : मुलानी, तारे ने संभाली मुंबई की पारी, चेन्नई के खिलाफ मुंबई 6 विकेट पर 284 रन
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेटों से दी मात, धवन और ईशांत शर्मा रहे मैच के हीरो !
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31