Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
आदित्य सरवाटे की शानदार गेंदबाजी के दम पर विदर्भ की टीम बनी रणजी ट्रॉफी विजेता, सौराष्ट्र 78 रन से हारा
7 फरवरी। आदित्य सरवाटे के छह विकेट के दम पर विदर्भ ने गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी 2018-19 के फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पांचवें दिन सौराष्ट्र की टीम 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 127 रनों पर ही सिमट गई।
सौराष्ट्र ने बुधवार को लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रन पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे और पांचवें दिन भी उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
दिन का पहला विकेट कमलेश माकवाना के रूप में गिरा। उन्हें सरवाटे ने 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। अक्षय वाकहारे ने इसके बाद, प्रेरक मंकड (2) को आउट करके सौराष्ट्र की परेशानियों को और बढ़ा दिया।
लंबे समय से क्रीज पर टिके विश्वराज जडेजा भी अपनी टीम को कठिन परिस्थियों से नहीं निकाल पाए। जडेजा ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली लेकिन सरवाटे ने उन्हें पवेलियन भेजकर सौराष्ट्र की हार लगभग सुनिश्चित कर दी।
जडेजा के जाने के बाद विदर्भ के गेंदबाजों ने कप्तान जयदेव उनादकट (7) और धर्मेद्रसिंह जडेजा (17) को आउट करने के लिए अधिक समय नहीं लिया। उनादकट को सरवाटे जबकि जडेजा को वाकहारे ने आउट किया।
सरवाटे को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में भी 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। उन्होंने दोनों पारियों में चेतेश्वर पुजारा जैसे अहम बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ की टीम जीत के बेहद करीब, सौराष्ट्र के 5 विकेट केवल 58 रन पर आउट
Ranji Trophy final: Sarwate, Karnewar help Vidarbha take upper hand
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए, सौराष्ट्र के पांच विकेट आउट
रणजी ट्रॉफी फाइनल : विदर्भ ने पहले दिन बनाए 7 विकेट पर 200 रन
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ और सौराष्ट्र की टीम होगी आमने- सामने, ऐसी होगी प्लेइंग XI
चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्सन ने शतकीय पारी खेल सौराष्ट्र को पहुंचाया रणजी ट्रॉफी के फाइनल में
Ranji Trophy: Pujara's ton takes Saurashtra to the brink of victory
रणजी ट्रॉफी : पुजारा का शतक, सौराष्ट्र फाइनल के करीब
रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने 276 रनों की बढ़त बनाई
Ranji Trophy: Kerala cave in meekly in maiden semifinal
पुजारा ने दिलाया जीतने का विश्वास : उनादकट
रिकार्ड लक्ष्य चेस कर रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने उत्तराखंड को संकट में डाला
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को जीत के लिए चाहिए 177 रन
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31