Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
जयपुर, 12 दिसम्बर (| पंजाब ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले मैच में मेजबान राजस्थान को 10 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने मैच के चौथे एवं आखिरी दिन गुरुवार को राजस्थान को दूसरी पारी में 168 रनों पर ढेर कर दिया, जिसके बाद उसे मैच जीतने के लिए सिर्फ 68 रनों का लक्ष्य मिला।
राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 257 रन बनाए थे। पंजाब ने 358 रन बना 101 रनों की बढ़त ले ली थी और फिर राजस्थान को सस्ते में आउट कर आसान लक्ष्य उसके सामने आया।
इस लक्ष्य को पंजाब ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। शुभमन गिल 36 रन और सनवीर सिंह 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, राजस्थान ने दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 157 रनों के साथ की। 10 रनों के भीतर पंजाब ने उसके बाकी के दोनों विकेट चटका मेहमान टीम को पवेलियन भेज दिया।
पंजाब के लिए सनवीर ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। बलतेज सिंह, मयंक मारकंडे और गुरकीरत सिंह के हिस्से दो-दो विकेट आए। अश्विनी कुमार को एक विकेट मिला।
राजस्थान के लिए महिपाल लोमरूर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। अशोक मनेरिया ने 26 रनों का योगदान दिया।
इस जीत से पंजाब अपने ग्रुप-ए में सात अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
ऱणजी ट्रॉफी: झारखंड के इशांक जग्गी- सौरव तिवारी ने किया ऐसा कमाल, याद आ गई लक्ष्मण- द्रविड़ की जोड़ी !
रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को पारी और 3 रनों से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रनों से हराया, इरफान पठान हुए खुश
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने खड़ा किया 401 रन का पहाड़, इन दो खिलाड़ियों का शानदार शतक
VIDEO लाइव मैच में मैदान पर घटी अनोखी घटना, मैदान पर पहुंचा सांप, खिलाड़ियों का रहा ऐसा रिएक्शन !
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में विजय शंकर को बनाया गया इस टीम का कप्तान, दिनेश कार्तिक को भी मिली जगह !
रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार
'Limited' DRS to be used in Ranji Trophy knockout matches
रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में पहली बार होगा ऐसा,बीसीसीआई ने किया ऐलान
Introduction of Decision Review System discussed in Ranji conclave
रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में DRS के इस्तेमाल पर चर्चा,इस नए तरीके से हो सकता है टॉस
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31