Ratan tata news
Advertisement
86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन, रोहित और सचिन समेत कई क्रिकेटर्स ने दिया रिएक्शन
By
Shubham Sharma
October 10, 2024 • 12:10 PM View: 735
भारतीय उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का लंबी बीमारी के बाद 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वो कई दिनों से अस्पताल की देखरेख में थे। इस सप्ताह की शुरुआत में, टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति के बारे चाहने वालों को बताया और कहा कि वो फिलहाल ठीक हैं और गलत अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास ना किया जाए।
टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और क्रिकेट बिरादरी भी काफी भावुक हो गई है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना, शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर जैसे कई अन्य पूर्व और वर्तमान सितारों ने पूर्व उद्योगपति के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी।
Advertisement
Related Cricket News on Ratan tata news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement