Ravindra jadeja kuldeep yadav fight
Live Match में हुई Jadeja और Kuldeep की भिड़ंत! एक ने तलवार की तरह चलाया बल्ला तो दूसरे ने भी मारा धक्का; देखें VIDEO
Ravindra Jadeja And Kuldeep Yadav Fight Video: अक्षर पटेल (Axar Patel) की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने बीते शुक्रवार, 01 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 43वें मुकाबले में 19.1 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की भिड़ंत हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 12वें ओवर के दौरान घटी। यहां रविंद्र जडेजा अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद मैदान पर बैटिंग करने आए थे कि तभी उन्होंने बीच रास्ते में खड़े दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव के सामने अपना बल्ला घुमाया। जडेजा की ये हरकत देखकर एक समय को कुलदीप डर गए, लेकिन फिर उन्होंने भी जडेजा को धक्का मारा।
Related Cricket News on Ravindra jadeja kuldeep yadav fight
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31