Rcb champion
VIDEO: 'क्या करना है अभी', विराट कोहली की पैप्स के साथ बातचीत हुई वायरल
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराज़ी के साथ मज़ेदार बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद, कोहली को एयरपोर्ट पर एक कैज़ुअल सफ़ेद टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने बाहर इंतज़ार कर रहे पैपराजी का अभिवादन भी किया।
विराट ने उनकी तरफ देखते हुए हाथ हिलाया और कुछ देर के लिए तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। हालांकि, इसी बीच कोहली ने उनके साथ मज़ाक-मस्ती करते हुए ये भी पूछ लिया कि आगे उन्हें अब क्या करना है? कोहली की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उनकी ये अचानक की टिप्पणी और उनका अंदाज़ ऑनलाइन फ़ैंस को तुरंत पसंद आ गया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Rcb champion
-
IPL 2026 जीतने के बाद कब मैदान पर उतरेंगे Virat Kohli? फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म
आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली के फैंस जरुर यह जानना चाहते होंगे कि वह कब क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज जल्द ही भारत ...
-
Smriti Mandhana हों तो सब पॉसिबल है! 87 रन की कप्तानी पारी खेल RCB को दूसरी बार चैंपियन…
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन की पारी खेली और टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम ...
-
18 साल का सपना हुआ पूरा, जीत के बाद भावुक हुए कोहली; अनुष्का, एबी और गेल को लगाया…
आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे ही आरसीबी ने अपने नाम किया, मैदान पर सबसे भावुक नज़ारा तब दिखा जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल मैदान पर आए और विराट कोहली ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31