Returns stump: Cricket News & Match Updates
किस्मत हो तो ऐसी! वेल हवा में उठी और फिर लौटकर स्टंप पर टिक गई, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी रह गए हैरान; VIDEO
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को हैरान कर दिया। गेंद लगने के बाद वेल हवा में हल्की उठी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वह वापस स्टंप पर आकर टिक गई। यह अनोखा वाकया क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है और इस बार इसका गवाह पूरा स्टेडियम बना।
डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार, 12 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में ऐसा सीन देखने को मिला, जो शायद क्रिकेट में सालों में एक बार होता है। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीकी पेसर कॉर्बिन बॉश ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मिशेल ओवेन के स्टंप्स हिट कर दिए, वेल्स चमक उठीं, एक वेल हवा में उछली भी लेकिन कमाल ये कि वो वापस आकर अपनी जगह पर सेट हो गई और गिरी ही नहीं। Read More...
Related Cricket News for Returns stump - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31