Rinku singh laws house
Advertisement
WATCH: शादी से पहले ही ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह, प्रिया सरोज ने दिया रोमांटिक सरप्राइज
By
Shubham Yadav
June 14, 2025 • 16:50 PM View: 1137
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई करने के कुछ ही दिन बाद अपने ससुराल पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इंटरनेट पर इस समय एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रिया सरोज की मां मुन्नी देवी रिंकू का स्वागत फूलों की पंखुड़ियों से भरी थाली लेकर कर रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रिंकू घर के अंदर आए, परिवार के सदस्यों ने उन पर और फूल बरसाए। कुछ लोगों ने उनकी एंट्री को रिकॉर्ड किया, जबकि अन्य ने उन्हें गुलाब दिए। रिंकू की आंखें प्रिया को खोजती दिखीं, जो वीडियो में उन्हें गुलाब देते हुए कुछ देर के लिए दिखाई दीं। जैसे ही सरोज ने रिंकू को गुलाब दिया दोनों की हंसी छूट गई। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Rinku singh laws house
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement