Robbery cwc challenge league
Advertisement
  
         
        दो वर्ल्ड कप खेलने वाले क्रिकेटर ने डाली डकैती, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब नहीं मिल रही जमानत
                                    By
                                    Shubham Yadav
                                    August 29, 2025 • 16:30 PM                                    View: 921
                                
                            क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, दो वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी को पुलिस ने डकैती डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी होने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज किपलिंग डोरिगा हैं, जो इस समय बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।
उन पर जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर्स में सोमवार (25 अगस्त) तड़के हुई एक घटना के बाद डकैती का गंभीर आरोप लगाया गया है। डोरिगा, जो इस समय चल रहे CWC चैलेंज लीग के दूसरे चरण में पापुआ न्यू गिनी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया। बुधवार सुबह उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपों को स्वीकार कर लिया।
Advertisement
  
                    Related Cricket News on Robbery cwc challenge league
Advertisement
  
        
    Cricket Special Today
- 
                    - 06 Feb 2021 04:31
 
Advertisement
  
        
     
             
                             
                             
                         
                         
                         
                        