Robin uthappa latest news
Advertisement
VIDEO: IPL ऑक्शन सिस्टम पर भड़के रॉबिन उथप्पा, बोले- 'खिलाड़ियों को खरीदना-बेचना बंद होना चाहिए'
By
Shubham Yadav
March 22, 2026 • 13:58 PM View: 162
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने अपने एक बयान से क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। उथप्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि आईपीएल ऑक्शन बंद होना चाहिए और उसकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ड्राफ्ट सिस्टम लाना चाहिए। उन्होंने ऑक्शन सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का खुले तौर पर मूल्यांकन किया जाना और बेचा जाना एक परेशान करने वाला अनुभव है।
उथप्पा का मानना है कि खिलाड़ियों का सार्वजनिक मूल्यांकन सुखद नहीं होता, क्योंकि उनके बारे में हर चीज़ को खंगाला और परखा जाता है, खासकर वो कीमत जिस पर उन्हें बेचा जाता है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल ऑक्शन के संदर्भ में उन्हें बिकाऊ शब्द पसंद नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उथप्पा के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Robin uthappa latest news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement