Rohit sharma fitness video
Advertisement
VIDEO: मुंबई इंडियंस के लिए वापसी को तैयार हैं रोहित शर्मा, ग्राउंड में पसीना बहाते आए नजर
By
Shubham Yadav
February 24, 2026 • 16:50 PM View: 296
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बेशक इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अब जब इंडिय़न प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में एक महीने से भी कम का समय बचा है तो रोहित ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित का ट्रेनिंग वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित ने आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कॉम्पिटिटिव मैच खेला था लेकिन अब आईपीएल से पहले उन्होंने अपना ब्रेक छोटा करके मुंबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस समय 38 साल के रोहित शर्मा का दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में, रोहित शर्मा मुंबई के BKC में MCA ग्राउंड पर ट्रेनिंग करते हुए देखे गए।
Advertisement
Related Cricket News on Rohit sharma fitness video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 13 hours ago