Rohit sharma ms dhoni: Cricket News & Match Updates
विराट, रोहित और धोनी से IPL में बैट क्यों मांगते हैं Rinku Singh? सबसे बड़ी वज़ह का खुद रिंकू ने किया खुलासा
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) को आपने अक्सर ही आईपीएल के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे किसी दिग्गज खिलाड़ी से उनका बैट मांगते देखा होगा। फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर करोड़पति क्रिकेटर रिंकू सिंह ऐसा क्यों करते हैं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हो तो बता दें कि अब खुद रिंकू सिंह ने इस सवाल का जवाब दिया है।
दरअसल, हाल ही में रिंकू सिंह ने न्यूज24 को एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान वो अपने सीनियर खिलाड़ियों से उनका बैट लेने की पीछे की वज़ह बताते नज़र आए। यहां रिंकू ने अपने दिल की बात बताते हुए ये खुलासा किया कि उनके अनुसार जो बैट उन्हें मिलते हैं, वो उतने अच्छे नहीं होते जितने विराट, रोहित या धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को मिलते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma ms dhoni - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31