Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
टीम ने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया : रोहित
वेलिंग्टन, 3 फरवरी - भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में 35 रन से मिली जीत के बाद टीम की तारीफ की है। भारत ने अंबाती रायडू (90), विजय शंकर (45 )और हार्दिक पांड्या (45 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से हरा दिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
रोहित ने मैच के बाद कहा, "टॉस के समय ही मैंने कहा था कि हमें एकजुट होकर खेलने की जरूरत है और हमने ऐसा ही किया। चार विकेट गिरने के बाद हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो वहां टिक सके। रायडू और शंकर ने ऐसा ही किया। हार्दिक पांड्या और केदार जाधव ने भी शानदार प्रदर्शन किया।"
उन्होंने कहा, "हमने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों को महत्वपूर्ण समय पर अहम विकेट मिली। जब आप मैच जीतना चाहते हैं, तो आपको सही संतुलन तलाशना होता है। यहां आकर घर में उन्हें (न्यूजीलैंड को) हराना आसान नहीं था।"
यह चौथी बार है जब न्यूजीलैंड को अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज गंवानी पड़ी है।
इस हार से निराश न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि नियमित अंतराल पर विकेट गंवाना, उनकी टीम को मंहगा पड़ गया।
विलियम्सन ने कहा, "रन गति हमसे दूर नहीं था, लेकिन फर्क सिर्फ इतना रहा कि हमने गलत समय पर विकेट गंवाए। उन्होंने रायडू के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया।"
कीवी कप्तान ने कहा, "हम जानते हैं कि भारत किसी भी विकेट पर कितनी अच्छी गेंदबाजी करता है। उन्होंने हमें हमारी ही परिस्थितियों में कुछ सबक सिखाया है। वे विश्वस्तरीय टीम हैं, इसलिए सीरीज जीतने के हकदार थे।"
वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
We came together well as a team,says Rohit Sharma
कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, कहा इन प्लेयर्स ने कमाल कर दिया
One of our worst performances with the bat, says Rohit Sharma
हेमिल्टन वनडे में हार से नाखुश हुए रोहित शर्मा, बताई हार की सबसे बड़ी वजह
वनडे में शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा भड़के, कहा बल्लेबाजों ने लुटिया डुबोई
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के कप्तान, मैदान पर उतरते ही बनेगा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का अर्धशतक, लगातार 2 मैच में अर्धशतक जमाकर बना दिया ऐसा कमाल का रिकॉर्ड
WATCH लाइव मैच में रॉस टेलर को रोहित शर्मा ने दी गाली, आप भी देखकर हैरान होंगे
दूसरा वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का विशाल लक्ष्य,इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
2nd ODI: India post challenging 324/4 vs New Zealand
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे और टी-20 सीरीज से कोहली बाहर, अब यह दिग्गज करेगा कप्तानी
रॉस टेलर का एलान,विराट कोहली नहीं टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों से है न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा खतरा
#10YearsChallenge के तहत रोहित शर्मा ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर जिसने पूरी मानवता के होश उड़ा दिए हैं
रोहित शर्मा का दिल जीतने वाला खुलासा, इस कारण पहनते हैं 45 नंबर की जर्सी ?
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31