Royal challengers benglauru: Cricket News & Match Updates
सुदर्शन के शतक पर कोहली की दमदार पारी पड़ी भारी, आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 55 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए।
वहीं, कोहली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। जितेश शर्मा 6 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद राशिद खान की गेंद पर मानव के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने आरसीबी को कोई और झटका नहीं लगने दिया। डेविड 10 रन बनाकर नाबाद रहे, तो क्रुणाल ने 12 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। Read More...
Related Cricket News for Royal challengers benglauru - Tesst
सुदर्शन-गिल की जोड़ी का कमाल, आरसीबी के खिलाफ बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
आरसीबी बनाम जीटी: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 : सुदर्शन की शतकीय पारी, आरसीबी के खिलाफ जीटी ने 3 विकेट खोकर बनाए 205 रन
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31