Rr vs srh eliminator
Advertisement
5 चौके 3 छक्के और 50 रन! Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, एक साथ दो खास रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल
By
Nishant Rawat
May 28, 2026 • 08:48 AM View: 246
Dhruv Jurel Record: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बीते बुधवार, 27 मई को IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने महज़ 21 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के दम पर उन्होंने इतिहास रचा और वो दो बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय ध्रुव साल 2026 के IPL में अब तक 15 मैचों में 39.07 की औसत और 155.35 की स्ट्राइक रेट से 508 रन ठोक चुके हैं। ध्यान दें कि इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक ठोके हैं और वो सीजन में वैभव सूर्यवंशी (680 रन) के बाद राजस्थान रॉयल्स के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Rr vs srh eliminator
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement