S sajana
WPL 2024: मुंबई की जीत में चमकी यास्तिका- हरमनप्रीत और सजीवन, दिल्ली को रोमांचक मैच में 4 विकेट से दी मात
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर आयी डेब्यूटेंट सजाना सजीवन ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलवा दी। सजाना ने दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान एलिस कैप्सी का कैच छोड़ा था और इसके बाद उनकी ही गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस कैप्सी ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 24 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन निकले। कैप्सी और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 74 (40) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान मेग लैनिंग ने 25 गेंद में 3 चौको और एक छक्के की मदद से 31 रन का योगदान दिया। लैनिंग और कैप्सी ने दूसरे विकेट के लिए 64 (51) रन जोड़े। मारिज़ैन कैप ने 9 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। मुंबई की तरफ से नट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। शबनीम इस्माइल को एक विकेट मिला।
Related Cricket News on S sajana
-
WPL 2024: Shabnim Ismail, Issy Wong Join Mumbai Indians Camp On Day 7 Of Camp
The Mumbai Indians: The Mumbai Indians training efforts in the build-up for the upcoming second season of Women's Premier League (WPL) got boosted on Saturday with Shabnim Ismail and Issy ...
-
WPL 2024: Defending Champions Mumbai Indians Begin Training For The Tournament
Arun Jaitley Stadium: Defending champions Mumbai Indians have commenced their training in Mumbai ahead of the 2024 season of the Women’s Premier League (WPL). Head coach Charlotte Edwards welcomed players ...
-
WPL Auction: Wanted Extra Pace, So Got Ismail On Board, Says Mumbai Indians Coach Charlotte Edwards
WPL Auction: Defending champions Mumbai Indians went into the Women's Premier League (WPL) 2024 Auction searching for pace and they got their wish fulfilled by getting South African pacer Shabnim ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31