S sreesanth
अजीवन प्रतिबंध के खिलाफ श्रीसंत की याचिका पर फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली, 28 फरवरी - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लगाए गए अजीवन प्रतिबंध के खिलाफ तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत द्वारा दायर की गई याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर अजीवन प्रतिबंध लगाया था।
इसके खिलाफ श्रीसंत ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायाधीश के.एम. जोसेफ की पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बीसीसीआई ने अदालत में कहा कि श्रीसंत पर भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी और खेल को बेइज्जत करने के आरोप हैं।
अदालत ने श्रीसंत और बीसीसीआई दोनों से दो सप्ताह के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है।
बीसीसीआई की तरफ से अदालत में दलील दे रहे वरिष्ठ वकील पराग त्रिपाठी ने कहा कि खेल में भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी के लिए सजा आजीवन प्रतिबंध है। त्रिपाठी ने इस मसले पर बीसीसीआई की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाले देते हुए अदालत को बताया कि श्रीसंत ने कभी भी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई के सामने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि सट्टेबाजों ने उनसे संपर्क साधा।
बीसीसीआई ने अदालत में कहा कि श्रीसंत ने उन 10 लाख रुपये के स्रोत के बारे में भी जांच समिति को नहीं बताया, जिसका जिक्र टेलीफोन पर की गई बातचीत में किया गया है।
इस पर श्रीसंत की तरफ से दलील दे रहे वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह बीसीसीआई को स्थापित करना है कि वह 10 लाख रुपये मैच फिक्सिंग से संबंधित हैं।
टेलीफोन पर हुई बातचीत को लेकर खुर्शीद ने कहा कि लेनदेन तब होता जब खिलाड़ी एक ओवर में 14 रन से कम देता।
अपनी बात खत्म करते हुए खुर्शीद ने अदालत से कहा कि युवा क्रिकेट खिलाड़ी जो अब युवा नहीं रहा, लेकिन अभी भी उसमें क्रिकेट को लेकर जुनून बाकी है, उसके करियर को बर्बाद होने से बचाया जाए।
इससे पहले की सुनवाई में श्रीसंत ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के दबाव में जुर्म कबूला था।
आईएएनएस
Related Cricket News on S sreesanth
-
स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं होने की जिद पर अड़ा था : श्रीसंत
नई दिल्ली, 27 फरवरी - भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत ने बुधवार को सर्वोच्च अदालत से कहा कि वह 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं होने ...
-
Had 'stubbornly' refused to get involved in match-fixing: Sreesanth to SC
New Delhi, Feb 27 - Former cricketer S. Sreesanth on Wednesday told the Supreme Court that he had "stubbornly" refused to be involved in match-fixing during 2013 IPL and referred ...
-
श्रीसंत का चौंकाने वाला खुलासा,कहा इस डर से कबूली IPL में स्पॉट फिक्सिंग की बात
नई दिल्ली, 30 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत ने बुधवार को सर्वोच्च अदालत से कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की यातना से बचने ...
-
Wish to work with Spielberg despite mockery: Sreesanth
Panaji, Jan 14 - Former India cricketer and actor S. Sreesanth, who has featured in the recently released "Cabaret", on Monday brushed aside mockery about his stated ambition to work ...
-
केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की गलतियों पर श्रीसंत ने दिया दिल से ऐसा बयान, बीसीआई को दी…
14 जनवरी। भारतीय टीम के प्रतिबंधित तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने सोमवार को हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को 'कॉफी विद करण' शो पर दिए गए बयान को गलत बताया है, ...
-
I want to work with Steven Spielberg: S. Sreesanth
Mumbai, Jan 13 - Former cricketer turned actor S. Sreesanth, who is trying to make his space in showbiz with reality television shows and films, says he aspires to work ...
-
पूर्व क्रिकेटर व अभिनेता एस. श्रीसंत अब ये नया काम करना चाहते हैं
13 जनवरी। पूर्व क्रिकेटर व अभिनेता एस. श्रीसंत ने कहा कि उनकी ख्वाहिश फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने की है। क्या वह किसी खास ...
-
Injustice anywhere is threat to justice everywhere tweets Sreesanth's wife
Kochi, Nov 28 - Bhuvaneshwari, wife of 'tainted' Indian speedster S. Sreesanth, has written on her twitter handle that "injustice anywhere is a threat to justice everywhere." Bhuvaneshwari wrote: "I ...
-
S. Sreesanth mulls representing another country
Dubai, Oct 21 (Cricketnmore) Controversial pacer S. Sreesanth has hinted that he may opt to play for another country if the Board of Control for Cricket in India (BCCI) does ...
-
HC upholds BCCI appeal, Sreesanth life ban to stay
Kochi, Oct 17 - In a blow to former Indian pacer S. Sreesanth, a division bench of the Kerala High Court on Tuesday upheld the appeal made by the national cricket ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31