Sahibzada farhan record
क्या टूटेगा Virat Kohli का सबसे बड़ा T20 World Cup रिकॉर्ड? पाकिस्तान के Sahibzada Farhan के पास है इतिहास रचने का मौका
Sahibzada Farhan Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का 10वां मुकाबला शनिवार, 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 साल के साहिबजादा फरहान मौजूदा समय में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान के लिए 6 मैचों की 5 इनिंग में 70.75 की औसत और 158.10 की स्ट्राइक रेट से 283 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी ठोकी है।
Related Cricket News on Sahibzada farhan record
-
11 चौके, 4 छक्के और 100 रन! Sahibzada Farhan ने रचा इतिहास, T20 World Cup में Babar Azam…
PAK vs NAM: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31