Sahibzada farhan: Cricket News & Match Updates
किस्मत का मारा फरहान बेचारा, भागा गिरा और हो गया रन आउट; देखें VIDEO
Sahibzada Farhan Out: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने तैयब ताहिर की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 352 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं। यहां से अब भारतीय टीम को विजेता का खिताब जीतने के लिए 353 रन बनाने होंगे।
पाकिस्तान के लिए इस महामुकाबले में सिर्फ तैयब ताहिर (108) ने ही नहीं, बल्कि सईम अयूब (59) और साहिबजाता फरहान (65) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजो के बीच पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद मानव सुधार ने सईम अयूब को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं साहिबजादा फरहान अपना विकेट गिफ्ट करके रन आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for Sahibzada farhan - Tesst
IND A vs PAK A: एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत 'ए' का मुकाबला पाकिस्तान 'ए' से
इस खिलाड़ी ने बर्थडे पर किया T20I में डेब्यू, बना दिया इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31