Sanju samson gift: Cricket News & Match Updates
मैच ना सही, दिल जीत रहे हैं संजू सैमसन, फ़ैन को गिफ्ट किया 30,000 रु का स्मार्टफ़ोन
आईपीएल 2026 में बेशक संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा है लेकिन इसके बावजूद वो मैदान के बाहर अपने जेस्चर से फैंस का दिल जीत रहे हैं। संजू ने कुछ ऐसा किया है जिसने उनके फैंस की गिनती बढ़ा दी है। दरअसल, संजू ने केरल में एक फैन के साथ मुलाकात के दौरान उसे नया स्मार्टफोन दिलाया और जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर सामने आई हर कोई संजू का दीवाना हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पलक्कड़ में मुंडूर-थूथा सड़क पर पुंचाप्पदम स्कूल के पास हुई, जब क्रिकेटर अपनी यात्रा के दौरान कुछ देर के लिए रुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, संजू कोझिकोड से कोयंबटूर जा रहे थे और शाम करीब 5:15 बजे उन्होंने एक फ़ोन कॉल करने के लिए अपनी कार रोकी। उसी समय, कटमपझिप्पुरम के एक केबल टेक्नीशियन, शबरीश, अपने दोस्त मणिकंदन के साथ, क्रिकेट खेलने के लिए मंगलंकुन्नू के पास के एक मैदान में जा रहे थे, तभी उन्होंने खड़ी कार के अंदर किसी जाने-पहचाने व्यक्ति को देखा। Read More...
Related Cricket News for Sanju samson gift - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31