Sanju samson ruled out
Advertisement
IPL 2025 में राजस्थान को दोहरा झटका, लगातार हार और अब संजू सैमसन भी बाहर
By
Ankit Rana
April 21, 2025 • 18:42 PM View: 607
राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार चार हार झेलने के बाद अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कप्तान संजू सैमसन पेट की चोट के चलते अगले मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। संजू की गैरमौजूदगी में टीम की कमान अगले मैच में भी रियान पराग संभालेंगे।
IPL 2025 में लगातार हार झेल रही राजस्थान रॉयल्स को एक और तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान संजू सैमसन अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते हुए संजू को पेट के हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद वह 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। स्कैन करवाने के बाद साफ हो गया कि उन्हें कुछ समय आराम करना पड़ेगा।
TAGS
Rajasthan Royals Sanju Samson Injury Sanju Samson Ruled Out Rajasthan Royals Defeats RR Vs RCB IPL 2025 Injuries Sanju Samson Fitness Update
Advertisement
Related Cricket News on Sanju samson ruled out
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement