Sanju samson: Cricket News & Match Updates
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया
स्टार ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (24-4) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और फिर कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 42) के नेतृत्व में बल्लेबाजों के संयमित खेल के बूते राजस्थान रॉयल्स टीम ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन अपने पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया।
दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला था। इस मैच से पहले दोनों ने एक-एक मैच जीते थे जबकि तीन-तीन गंवाए थे। दोनों के खाते में दो-दो अंक थे। कोलकाता बेहतर नेट रन रेट के कारण आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर था जबकि राजस्थान सबसे नीचे था लेकिन इस जीत ने राजस्थान को चार अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंचा दिया है। देखें स्कोरकार्ड
100 रन पर राहुल तेवतिया (5) के रूप में चौथा विकेट गिरने के बाद कप्तान ने डेविड मिलर (नाबाद 24, 23 गेंद, 3 चौके) के साथ संयम के साथ खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। अपनी खराब बैटिंग के कारण आलोचना झल रहे कप्तान ने 41 गेदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया।
राजस्थान ने तेवतिया के अलावा जोस बटलर (5), यशस्वी जायसवाल (22) तथा शिवम दुबे (22) के विकेट गंवाए। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले जबकि शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एख सफलता मिली।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन बना बना सकी। कोलकाता की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि दिनेस कार्तिक के बल्ले से 25 रन निकले। इसके अलावाव नीतीश राणा ने 22 रन बनाए। राजस्थान के लिए मौरिसके अलावा जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली। Read More...
Related Cricket News for Sanju samson - Tesst
ஐபிஎல் 2021: கேகேஆரை வீழ்த்தி இரண்டாவது வெற்றியை பெற்ற ராஜஸ்தான்!
ਆਕਾਸ਼ ਚੋਪੜਾ ਨੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਰਾਇਲਜ਼ ਬਾਰੇ ਕੀਤੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ, ਕਿਹਾ- 'ਜੇ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਬਦਲਣ ਵਾਲਾ'
ஐபிஎல் 2021: டாஸ் வென்ற ராஜஸ்தான் அணி பந்துவீச்சு!
आकाश चोपड़ा ने की राजस्थान रॉयल्स को लेकर भविष्यवाणी, कहा- 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो कुछ नहीं बदलने वाला'
संजू सैमसन के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा इस कारण तुम्हें नहीं मिलती भारतीय टीम में जगह
सुनील गावस्कर ने लगाई संजू सैमसन को फटकार, कहा - इसीलिए इंडियन टीम में नहीं होता सेलेक्शन
ஐபிஎல் திருவிழா 2021: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் vs கொல்கத்தா நைட் ரைடர்ஸ் போட்டி முன்னோட்டம், ஃபேண்ட்ஸி லெவன் தகவல்!
'That Is One Of The Reasons Why He Does Not Feature In Indian Team': Gavaskar Slams Samson
संजू सैमसन ने 10 विकेट की करारी हार के बाद कहा, हमें अपनी गलतियों के बारे में सोचना होगा
Sanju Samson Goes Missing In The Middle Of Tournament Says Kevin Pietersen
पहली गेंद पर छक्का और अगली गेंद पर आउट, सुंदर ने सैमसन से कुछ इस अंदाज में लिया बदला (Video)
VIDEO : टॉस जीतकर खुद भी नहीं हुआ यकीन, संजू सैमसन के सामने 'Confusion' में नजर आए विराट
ஐபிஎல் 2021: டாஸ் வென்ற ஆர்சிபி அணி பந்துவீச்சு!
ஐபிஎல் திருவிழா 2021: ராயல் சேலஞ்சர்ஸ் பெங்களூரு vs ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் போட்டி முன்னோட்டம், ஃபேண்டஸி லெவன் தகவல்!
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31