Advertisement
Semi final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
'कोच साहब…', टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर की मुस्कान पर धोनी का खास कमेंट, बुमराह को बताया 'चैंपियन बॉलर'
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है।' इसके साथ ही, धोनी ने जसप्रीत बुमराह को 'चैंपियन बॉलर' बताया।
महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।" Read More...
Related Cricket News for Semi final - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: लॉकी फर्ग्यूसन की हुई जमकर धुनाई, फाइनल में नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में उतरते ही मिचेल सेंटनर के नाम जुड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंटनर न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले कीवी खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक फेरबदल के साथ उतरी है। कीवी टीम में कोल मैककोन्ची के स्थान पर जैकब डफी को शामिल किया गया है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म चिंता का विषय नहीं: सूर्यकुमार यादव
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वरुण चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ मुकाबले निराशाजनक रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने 4 ओवर के स्पेल में 64 रन दिए थे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि वरुण की खराब फॉर्म चिंता का विषय नहीं है।
By IANS News • 4 months ago
T20 World Cup 2026: सिर्फ 7 पारियों में 89 रन बना सके अभिषेक, वरुण चक्रवर्ती ने भी फैंस को किया निराश
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश से बाहर करने की मांग उठ रही है। आइए इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
By IANS News • 4 months ago
सिर्फ 4 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच में शतक
T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच रविवार को खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 4 ही बल्लेबाज शतक लगा सके हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
By IANS News • 4 months ago
IND vs NZ T20I Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम
T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक दोनों देशों के बीच 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जबकि न्यूनतम स्कोर पर सिमटने का अनचाहा रिकॉर्ड कीवी टीम के नाम पर है।
By IANS News • 4 months ago
'भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,' पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद
T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस खिताब को अपने नाम करेगी।
By IANS News • 4 months ago
'मैं कहते-कहते थक गया हूं', वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म पर बोले रविचंद्रन अश्विन
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन से खासा निराश नजर आए हैं। अश्विन का कहना है कि वह बार-बार कहकर थक चुके हैं कि वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ राउंड-द-विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि वरुण के खिलाफ जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है।
By IANS News • 4 months ago
ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी: मिचेल सेंटनर
T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि अगर फाइनल में घरेलू दर्शकों को चुप कराते हुए ट्रॉफी उठाने से ब्लैककैप्स विलेन बनती है, तो इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
By IANS News • 4 months ago
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 8 मार्च को टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम ने चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरी बार खिताबी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना नया रिकॉर्ड, इतिहास में कभी न हुआ था ऐसा
T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले ने इतिहास रच दिया है। यह टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया गया मैच बन गया है। इस मुकाबले को 619 मिलियन व्यूज मिले, जिसके साथ इसने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे 533 मिलियन व्यूज मिले थे।
By IANS News • 4 months ago
वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी चार्टर फ्लाइट से लौटेंगे स्वदेश: रिपोर्ट
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है। वेस्टइंडीज आईसीसी द्वारा व्यवस्थित स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत से रवाना होगी।
By IANS News • 4 months ago
फाइनल में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर नहीं रख सकते: आकाश चोपड़ा
T20 World Cup: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है।
By IANS News • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement