Shardul tim paine: Cricket News & Match Updates
'टिम पेन झूठा है', शार्दुल ठाकुर का ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर सनसनीखेज़ खुलासा
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर वैसे तो बयानबाज़ी से दूर रहना चाहिए लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को झूठा तक कह दिया। शार्दुल ने ब्रिस्बेन के गाबा में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार तीन विकेट की जीत के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन द्वारा की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों का जवाब दिया।
अंतिम टेस्ट से पहले सीरीज 1-1 से बराबर थी और फिर गाबा में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारत जीतनें में सफल रहा और ये सीरीज भी 2-1 से भारत के नाम हो गई।। इस सीरीज के कई महीनों बाद, उस समय ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान रहे पेन ने भारत की आलोचना करते हुए दावा किया कि वो विपक्षी टीम का ध्यान भटकाने में माहिर हैं, जिससे उनकी टीम का ध्यान भटक गया। Read More...
Related Cricket News for Shardul tim paine - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31