Shashank singh news
Advertisement
  
         
        'मैं बहुत करीब हूं, दरवाजा खटखटा रहा हूं', शशांक सिंह को है टीम इंडिया में आने की उम्मीद
                                    By
                                    Shubham Yadav
                                    October 04, 2025 • 10:01 AM                                    View: 413
                                
                            शशांक सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। छोटे स्तर पर क्रिकेट खेलने से लेकर 2019 में छत्तीसगढ़ के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने तक, शशांक ने अपने खेल में लगातार मेहनत की और खुद को साबित किया। आईपीएल में उन्होंने 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना शुरू किया।
इसके बाद वो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे। लेकिन असली पहचान उन्हें पंजाब किंग्स के साथ मिली, जहां उन्होंने 2024 के सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए और टीम को आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दिलाई। 2025 के आईपीएल फाइनल में भी शशांक ने दमदार खेल दिखाया।
Advertisement
  
                    Related Cricket News on Shashank singh news
Advertisement
  
        
    Cricket Special Today
- 
                    - 06 Feb 2021 04:31
 
Advertisement
  
        
     
             
                             
                             
                         
                         
                         
                        