Singh airee
दीपेंद्र सिंह ऐरी और कुशल मल्ला ने तोड़े टी20 क्रिकेट के महारिकॉर्ड, युवराज सिंह का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
एशियन गेम्स में मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट में आज यानी बुधवार (27 सितंबर) को ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल और मंगोलिया की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया। कुशल मल्ला ने 50 गेंदों पर 8 चौके और 12 छक्के लगाकर 137 रन ठोके, वहीं कप्तान रोहित ने 27 गेंदों पर 61 रन बना डाले। लेकिन इसके बाद मैदान पर जो हुआ उस पर विश्वास कर पाना किसी भी फैंस के लिए आसान नहीं है। दरअसल, यहां नेपाल के हरफनमौला खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 9 गेंदों पर तूफानी पचासा जड़ा जिसके साथ ही अब उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है युवराज सिंह का साल 2007 के वर्ल्ड कप में बना सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक का रिकॉर्ड अब दीपेंद्र सिंह ऐरी तोड़ चुके हैं। युवराज ने 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था जिसे ऐरी ने महज 9 गेंदों पर अर्धशतक मारकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में नेपाल के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 8 छक्के लगाकर 10 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 520 का रहा।
Related Cricket News on Singh airee
-
Nepal First Team To Score Over 300 In T20 Internationals
Nepal became the first men's team in history to score more than 300 runs in T20 international cricket on Wednesday as they rewrote the record books against Mongolia at the ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31