Sjg vs ttn: Cricket News & Match Updates
Global T20 Canada 2023: सरे जगुआर्स की जीत में इफ्तिखार और फोर्ड चमके, टोरंटो नेशनल्स को 20 रन से दी मात
ग्लोबल टी20 कनाडा 2023 के 8वें मैच में सरे जगुआर्स ने कप्तान इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) की शानदार बल्लेबाजी और मैथ्यू फोर्डे (Matthew Forde) के 4 विकेट की मदद से टोरंटो नेशनल्स को 20 रन से हरा दिया। सीएए सेंटर, ब्रैम्पटन, ओंटारियो में खेले गए इस मैच में टोरंटो के कप्तान हमजा तारिक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण यह मैच 18-18 ओवर का हो गया था।
सरे जगुआर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान इफ्तिखार अहमद के बल्ले से निकले। उन्होंने 35 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। उनके अलावा जतिंदर सिंह ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन का योगदान दिया। टोरंटो नेशनल्स की तरफ से साद बिन जफर ने 2 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट फजलहक फारूकी, ज़मान खान और फहीम अशरफ ने अपनी झोली में डाला। Read More...
Related Cricket News for Sjg vs ttn - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31