Sl vs ind: Cricket News & Match Updates
वेल्लालागे का प्रदर्शन गया बेकार, गेंदबाजों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर की Asia Cup 2023 के फाइनल में एंट्री
एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 41 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। वो अंत तक टिके रहे। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका के लगातार 13 वनडे जीत पर ब्रेक लगा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तानी रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा केएल राहुल ने 39(44) और ईशान किशन ने 33(61) रन बनाये। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने 26(36) रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने हासिल किये। ये वेल्लालागे का पहला 5 विकेट हॉल है। वहीं 4 विकेट पार्ट टाइम गेंदबाज चरित असलंका लेने में सफल रहे। एक विकेट महीश तीक्ष्णा को मिला। Read More...
Related Cricket News for Sl vs ind - Tesst
'वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में मेरी वजह से धोनी नंबर 5 पर आया था', मुरलीधरन का एक और बड़ा बयान
'इंडिया को श्रीलंका कर सकती है चित्त', मुथैया मुरलीधरन का बड़ा बयान
IND vs SL: இலங்கை செல்ல தயாரான இந்திய அணி!
IND vs SL: ஜூன் 14 முதல் தனிப்படுத்தப்படும் இந்திய அணி!
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31