Sl vs nz test
Kamindu Mendis ने तोड़ा Joe Root का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में सेंचुरी ठोक किया ये कारनामा
श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ 2nd Test) के बीच गाले क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने शानदार शतक ठोककर इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल, मेंडिस न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के बाद साल 2024 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए। मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 147 बॉल का सामना करके अपनी सेंचुरी पूरी की जो कि साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में उनके बैट से निकली पांचवी सेंचुरी है। वहीं रूट ने साल 2024 में अब तक 4 सेंचुरी बनाई है। इस लिस्ट में ओली पोप, शुभमन गिल, और केन विलियमसन भी तीन-तीन शतक बनाकर टॉप-5 में मौजूद हैं।
Related Cricket News on Sl vs nz test
-
35 साल के टिम साउदी ने भरी उड़ान, हवा में उड़कर लपका फ्लाइंग कैच; देखें VIDEO
गाले टेस्ट में टिम साउदी ने पथुम निसांका का एक बेहद ही कमाल का फ्लाइंग कैच पकड़ा जो कि क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31