Smriti mandhana century
इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल Smriti Mandhana ने रचा ऐसा इतिहास जो भारत की किसी महिला खिलाड़ी ने कभी नहीं किया
Smriti Mandhana All-Format Centurion Record: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की ओपनर बल्लेबाज़ ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो अब तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर सकी थी। बाएं हाथ की इस स्टार बल्लेबाज़ ने ना सिर्फ दमदार पारी खेली, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह बना ली। कप्तान की ज़िम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अपनी पारी से हर किसी को हैरान कर दिया। अब उनका नाम दुनिया की चंद दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गया है।
भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहले T20I मुकाबले में स्मृति मंधाना का बल्ला खूब गरजा। टीम की कप्तान के तौर पर मैदान में उतरीं मंधाना ने केवल 62 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने 51 गेंदों में शतक पूरा किया और 16वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉरेन बेल को चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
Related Cricket News on Smriti mandhana century
-
ENGW vs INDW, 1st T20I: சதமடித்து மிரட்டிய ஸ்மிருதி மந்தனா; இங்கிலாந்துக்கு 210 டார்கெட்!
இங்கிலாந்து மகளிர் அணிக்கு எதிரான முதல் டி20 போட்டியில் இந்திய மகளிர் அணி 211 ரன்களை இலக்காக நிர்ணயித்துள்ளது. ...
-
IN-W vs SL-W: स्मृति मंधाना ने ठोका शतक, ODI Tri-Series के Final में श्रीलंका को 97 रनों से…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 11 मई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 97 रनों से हराकर ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31