Sourav ganguly
हितों के टकराव के सवाल पर गांगुली कर सकते हैं ऐसा फैसला, इस पद से देंगे इस्तीफा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ राहुल जौहरी द्वारा लोकपाल डी.के. जैन से सौरभ गांगुली के सीएसी में रहने और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के तौर पर नियुक्ति की जांच करने के लिए कहने के बाद गांगुली सीएसी से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
गांगुली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की दोहरी भूमिक निभा रहे हैं जिसे हितों के टकराव के तौर पर देखा जा रहा है। गांगुली साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष भी हैं।
इन मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि गांगुली के मुताबिक किसी भी तरह से हितों का टकराव नहीं हैं। बावजूद इसके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सीएसी से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। सीएसी में गांगुली के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस. लक्ष्मण, और मुंबई इंडियंस के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।
सूत्र ने बताया, "सौरभ ने सीएसी के साथ आखिरी बार बैठक चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री की नियुक्ति के दौरान की थी। हालिया दिनों में समिति ने एक भी बैठक नहीं की है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह सीएसी से इस्तीफा देने को तैयार हैं ताकि हितों के टकराव का प्रश्न ही न उठे। हालांकि वह बात को लेकर उनका रुख स्पष्ट है कि किसी प्रकार से हितों का कोई टकराव नहीं है, लेकिन फिर भी वह लोकपाल से मुलाकात करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।"
डी.के. जैन ने गांगुली को उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल से आई तीन लोगों की हितों के टकराव संबंधी शिकायत के मद्देनजर 20 अप्रैल को उनके समक्ष पेश होने को कहा है। पश्चिम बंगाल के तीन शख्स-भास्वाती सांतु, रंजीत सील और अभिजीत मुखर्जी ने गांगुली के सीएबी के अध्यक्ष रहते ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में दिल्ली के डगआउट में बैठने पर सवाल खड़े किए थे।
20 अप्रैल को दिल्ली अपने घर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी। रोचक बात यह है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जौहरी से कहा है कि वह लोकपाल से हितों के टकराव के मामले की जांच करने को कहें, जौहरी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अगर गांगुली खुले तौर पर सभी चीजें स्पष्ट करते हैं तो वह दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बने रह सकते हैं।
Related Cricket News on Sourav ganguly
-
Shikhar Dhawan praises Sourav Ganguly, Ricky Ponting for Delhi's success
New Delhi, April 16 (CRICKETNMORE): A newly formed Indian Premier League franchise -- Delhi Capitals -- has performed exceptionally well in the IPL and have grabbed the second spot in ...
-
Cricket Association of Bengal rewards Bengal Under-23 team for the treble
Kolkata, April 14 (CRICKETMORE): The Cricket Association of Bengal (CAB) here on Sunday announced RS 50,000 cash award to each member of the women's Under-23 squad for becoming the champions ...
-
IPL 2019: नो बॉल विवाद में धोनी के बाचव में उतरे सौरव गांगुली,कह डाली ये बात
कोलकाता, 13 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में नो बॉल को लेकर हुए विवाद में चेन्नई सुपर किंग्स ...
-
Shikhar Dhawan a class act, good he is coming off,says Sourav Ganguly
Kolkata, April 13 (CRICKETNMORE): Shikhar Dhawan's return to form got a glowing stamp of approval from Sourav Ganguly who said the southpaw is a class act and can take the ...
-
MS Dhoni is human, competitiveness is remarkable,says Sourav Ganguly
Kolkata, April 13 (CRICKETNMORE): Former India captain Sourav Ganguly backed MS Dhoni in the no-ball controversy, saying the former India skipper is human at the end of the day and ...
-
Me and Sourav Ganguly have got similar ideas,says Ricky Ponting
Kolkata, April 11 (CRICKETNMORE): They were once part of one of the biggest rivalries in world cricket, but Ricky Ponting now enjoys Sourav Ganguly's company and is more often than ...
-
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने लोकपाल को पत्र लिख हित्तों के टकराव पर दिया…
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरभ गांगुली ने बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ...
-
Sourav Ganguly writes to ombudsman, clears stand on conflict
New Delhi, April 8 (CRICKETNMORE): Cricket Association of Bengal (CAB) President and Delhi Capitals advisor Sourav Ganguly has replied to the Board of Control for Cricket in India (BCCI) ombudsman ...
-
Dhawan should play natural attacking game: Ganguly
New Delhi, March 29 - Delhi Capitals (DC) opener Shikhar Dhawan batted at the nets, took some throwdowns from head coach Ricky Ponting and finally had a long chat with advisor ...
-
IPL will decide India's No.4, Pant can do job: Ganguly
New Delhi, March 19 - There has been a lot of debates on who will be India's No.4 in the upcoming World Cup. With India skipper Virat Kohli trying a few ...
-
वर्ल्ड कप में केएल राहुल और शिखर धवन में से किसे मिलना चाहिए मौका, गांगुली ने सुनाया अपना…
19 मार्च। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने मंगलवार को कहा कि विश्व कप में लोकेश राहुल एक विकल्प हैं लेकिन शिखर धवन को ही रोहित शर्मा के साथ पारी की ...
-
Sourav Ganguly feels India's no.4 slot for World Cup still up for grabs
Kolkata, March 11 - Former India captain Sourav Ganguly on Monday said that the fight is still on for who gets to grab India's No 4 batting slot going into ...
-
राहुल को घर से बाहर रन करने होंगे : गांगुली
कोलकाता, 1 मार्च - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि लोकेश राहुल को घर से बाहर रन बनाने होंगे। गांगुली ने साथ में कहा ...
-
Sachin wants 2 points, I want World Cup, says Sourav Ganguly
Kolkata, Feb 23 (CRICKETNMORE): Reacting to Sachin Tendulkar's comment that he would 'hate' to see India concede two points to Pakistan by not playing them in the upcoming World Cup, ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31