South africa odi series
Shubman Gill होंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर! इन दो खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम की कमान
भारत और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से लगभग बाहर हो गए हैं। गिल की गर्दन की चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिसकी वजह से उन्हें अभी लंबा आराम देना जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट इस वनडे सीरीज के लिए कप्तानी पर विचार कर रही है, जहां दो खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा चल रही है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फिलहाल टेस्ट सीरीज चल रही है, लेकिन इसी बीच वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल तीन मैचों की वनडे सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में स्प्रेन हुआ था, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे।
Related Cricket News on South africa odi series
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर का खेल पाना है मुश्किल, ये खिलाड़ी बना सकते…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अब सस्पेंस बना हुआ है। खबर है कि उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी है और वे ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31