Steve smith: Cricket News & Match Updates
बेहतर टी-20 बल्लेबाज बनने पर ध्यान दे रहे हैं स्टीव स्मिथ
कैनबरा, 6 नवंबर | स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 51 गेंदों पर 80 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। टेस्ट में इस समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाला यह खिलाड़ी अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी बेहतर करने पर ध्यान दे रहा है।
स्मिथ का टी-20 में औसत 27.48 ही है। अगले साल आस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप होना है और ऐसे में स्मिथ इस तरफ टीम का अहम हिस्सा बनना चाहते हैं जिस तरह से वे टेस्ट में हैं।
आईसीसी ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "अगर आप टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में मेरे रिकार्ड देखेंगे तो यह ज्यादा अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में नंबर-8 और 9 पर खेल रहा था, जहां मुझे आकर मारना होता था। यह आसान नहीं होता था। इससे एक समय आपके रिकार्ड पर असर पड़ता है। मैंने कभी अपनी काबिलियत पर शक नहीं किया। मैं खेल की स्थितियों के बारे में जानता हूं। मैं अब काफी टी-20 मैच खेल चुका हूं। मैं बाकी खिलाड़ी की तरह मजबूत कद काठी वाला बेशक न होऊं लेकिन मैं प्लेसमेंट और टाइमिंग का अच्छा इस्तेमाल करता हूं।"
आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी-20 मैच शुक्रवार को पर्थ में खेला जाएगा।
Related Cricket News for Steve smith - Tesst
Steve Smith aiming to improve as T20I batsman
Steve Smith powers Australia to 7-wicket win in 2nd T20I over Pakistan
VIDEO स्टीव स्मिथ ने चुन- चुन कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की करी जमकर धुनाई, 51 गेंद पर 80 रन ठोक कर दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत
स्टीव स्मिथ की तूफानी पारी, पाकिस्तान को मिली 7 विकेट से करारी हार !
VIDEO स्टीव स्मिथ की सलाह को इस तरह से नाकार दिया कप्तान एरोन फिंच ने, कमेंटेटर ने उड़ाया मजाक
Steve Smith relays commentator's input to Aaron Finch during 3rd T20I
WATCH: ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के दूसरे टी-20 में हुई मजेदार घटना, रन आउट का नियम ही भूल गया ये श्रीलंकाई गेंदबाज
Australia thrash Sri Lanka by 9 wickets in 2nd T2OI, win series
वॉर्नर-स्मिथ का धमाकेदार अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया
Smith 'can't wait' to play again in Australia
Steve Smith, David Warner among most expensive players in 'The Hundred' draft
रिकी पोंटिंग ने दिया बयान, स्टीव स्मिथ को फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बना देना चाहिए !
Steve Smith is confusing bowlers left, right and centre: Dale Steyn
Smith returns for Lanka, Pakistan T20Is; Stoinis dropped
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31