Sunil narine 200 ipl matches
Advertisement
Sunil Narine ईडन गार्डन्स के मैदान पर कदम रखते ही रचेंगे इतिहास, IPL में कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं कर पाया है ये कारनामा
By
Nishant Rawat
May 15, 2026 • 13:00 PM View: 601
Sunil Narine Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहला कदम रखते ही KKR के महान स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, KKR vs GT मैच 37 वर्षीय सुनील नारायण के IPL करियर का 200वां मुकाबला होगा। सबसे खास बात ये है कि लीजेड सुनील नारायण IPL इतिहास के ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बनने वाले हैं, जिन्होंने 200 मैच खेले होंगे। बताते चलें कि आईपीएल में अब तक कुल 12 खिलाड़ी 200 या उससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी विदेशी नहीं है।
Advertisement
Related Cricket News on Sunil narine 200 ipl matches
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement