Suryavanshi news
क्या वैभव सूर्यवंशी हैं इंडिया डेब्यू के लिए तैयार? गावस्कर बोले- 'अगले IPL के बाद करेंगे बात'
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं और उनके इंडिया डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इसी बीच महान सुनील गावस्कर ने कहा है कि फैंस को वैभव सूर्यवंशी के साथ धैर्य रखना चाहिए और उन्हें भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के रूप में देखने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए, गावस्कर ने कहा कि सभी को ये देखने की जरूरत है कि क्या सूर्यवंशी आईपीएल में 'दूसरे सीजन में भी अपना ये प्रदर्शन जारी रख पाते हैं या नहीं। भारतीय दिग्गज ने ये भी बताया कि पिछले सीजन के कई सितारे इस सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि टीमों ने उनसे निपटने की योजना बना लीई है। गावस्कर को लगता है कि टीमें सूर्यवंशी के साथ भी ऐसा ही करेंगी।
Related Cricket News on Suryavanshi news
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31