Advertisement
T20i cricket match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बचे खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हुए: आईसीसी
T20I Cricket Match: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे।
आईसीसी ने कहा, "पिछले 24 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए हैं, जिससे एक मुश्किल ऑपरेशन खत्म हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही समस्या की वजह से खिलाड़ियों की वापसी में समस्या उत्पन्न हुई थी।"
आईसीसी ने कहा, "हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और उनकी पूरी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। आईसीसी स्टाफ भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।" Read More...
Related Cricket News for T20i cricket match - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
T20I Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती टीम है, जो विश्व कप में अजेय रही है। टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: कोच कॉनराड ने बताया, सेमीफाइनल के लिए कैसे तैयारी करेगा साउथ अफ्रीका?
T20I Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड का कहना है कि प्रोटियाज टीम कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल की तैयारी बिल्कुल उसी तरह करेगी जैसे उन्होंने इस टूर्नामेंट के हर मैच की तैयारी की है।
By IANS News • 4 months ago
नई दिल्ली में एक मार्च को वर्ल्ड कप मैच, ट्रैफिक डायवर्जन का रखें ध्यान
T20I Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दर्शकों की आवाजाही को देखते हुए दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: मुख्य टीम में शामिल होने से पहले वार्म अप मैच खेलेंगे तिलक वर्मा
T20I Cricket Match: बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम में शामिल होने से पहले इंडिया-ए की ओर से एक वार्मअप मैच खेलेंगे। इंडिया ए सोमवार को यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसके बाद शुक्रवार को नामीबिया का सामना करेगी। 7 फरवरी से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
By IANS News • 5 months ago
डेविड मिलर ने फिटनेस टेस्ट पास किया, मेंस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की मंजूरी मिली
T20I Cricket Match: साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी शनिवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने दी।
By IANS News • 5 months ago
साउथ अफ्रीका के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतने का पूरा मौका है: जेपी डुमिनी
T20I Cricket Match: पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी का मानना है कि साउथ अफ्रीका के पास मेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का 'पूरा मौका' है। इस टीम ने अभी तक कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। साल 2024 में साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत के खिलाफ ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
By IANS News • 5 months ago
क्विंटन डिकॉक टी20 विश्व कप 2026 में विपक्षी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं
T20I Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में सिर्फ एक महीने का समय शेष है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक होना है। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टी20 विश्व कप में वह विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया
T20I Cricket Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक लगाया है। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
By IANS News • 6 months ago
संभावनाओं का साल 2026: इन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
T20I Cricket Match: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप का आयोजन भी होना है। साल 2025 में कुछ पुरुष और महिला क्रिकेटरों बेहद चर्चा में रहे। इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर फैंस की नजर होगी।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेलेंगे सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे
T20I Cricket Match: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन खिलाड़ियों ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को 6 और 8 जनवरी को होने वाले मुकाबलों के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में बताया है।
By IANS News • 6 months ago
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर
T20I Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।
By IANS News • 6 months ago
हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
T20I Cricket Match: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मैच और सीरीज में जीत दिलायी। मैच में बल्ले के साथ ही गेंद से अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।
By IANS News • 6 months ago
सीरीज जीतने से खुश कप्तान सूर्यकुमार यादव, मगर खुद के निजी प्रदर्शन पर कही ये बात
T20I Cricket Match: भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें मैच को 30 रन से जीतकर टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की। बतौर कप्तान सीरीज जीतकर सूर्यकुमार यादव बेहद खुश हैं, लेकिन खुद के निजी प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।
By IANS News • 6 months ago
हार्दिक पंड्या बने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय
T20I Cricket Match: हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 मैच में यह कारनामा किया। इस दौरान पंड्या ने महज 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
By IANS News • 6 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement