Team india train ahead
भारत बनाम अफगानिस्तान: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, हर्ष-गुरनूर का डेब्यू, ओवरों में भारी कटौती
बारिश रुकने के बाद शाम 5 बजकर 15 पर टॉस हुआ, जबकि खेल शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। दोनों देश इस मुकाबले में 25-25 ओवर बल्लेबाजी करेंगे। इस दौरान 5 गेंदबाज 5-5 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि बैटिंग पावरप्ले 5 ओवर का होगा।
भारतीय टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है। हर्ष 27 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1,026 रन बनाने के अलावा, 133 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि लिस्ट-ए के 30 मुकाबलों में उन्होंने 31 विकेट के साथ 296 रन बनाए हैं। दुबे ने 38 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 34 विकेट हैं।
Related Cricket News on Team india train ahead
-
IND vs AFG: पहले वनडे में मैच का मजा किरकिरा करेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Team India Train Ahead: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31