Tejashvi yadav: Cricket News & Match Updates
'विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके हैं', तेजस्वी यादव के बयान से फैंस के उड़े होश
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर से अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। तेजस्वी को अक्सर अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। प्रशांत किशोर तो तेजस्वी यादव की योग्यता पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रशांत किशोर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे की कड़ी आलोचना करते रहे हैं लेकिन अब तेजस्वी ने प्रशांत किशोर को एक ऐसा जवाब दिया है जिसे जानने के बाद सोशल मीडिया पर तेजस्वी ही ट्रोल हो रहे हैं।
ज़ी मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वो क्रिकेट खेलते थे, तो विराट कोहली जैसे शीर्ष खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेलते थे। तेजस्वी ने कहा, "मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले। क्या किसी ने कभी इस बारे में बात की? वो ऐसा क्यों नहीं करते? एक पेशेवर के रूप में, मैंने अच्छा क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं। मुझे छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरे दोनों लिगामेंट फ्रैक्चर हो गए थे। रहने दो। भाजपा के कई दलाल हैं जिनमें राजनीतिक दल और नेता शामिल हैं जिन्हें पार्टी चुनावी मौसम में मेरे खिलाफ खड़ा करती है।" Read More...
Related Cricket News for Tejashvi yadav - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31