Tilak varma india vs pakistan match: Cricket News & Match Updates
VIDEO: इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले तिलक वर्मा की चेतावनी, बोले- 'हम तो पहले से ही तैयार हैं'
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कंफर्म हो गया है। इस मैच को लेकर भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंन ये साफ कर दिया कि टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार भारत का पाकिस्तान से सामना एशिया कप 2026 में हुआ था जहां फाइनल में उन्होंने मेन इन ग्रीन के खिलाफ अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को खिताब जिताने में मदद की थी।
अब, पाकिस्तान सरकार के इंडिया मैच का बॉयकॉट वापस लेने के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ एक और मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर तिलक ने कहा कि वो पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नामीबिया मैच से एक दिन पहले तिलक ने कहा, “सच कहूं तो, हम खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें एक दिन पहले पता चला कि मैच होने वाला है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी टीमों को देख रहे हैं। हम बॉलर्स और बैट्समैन को देख रहे हैं। सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार हैं। अब हम मैच ज़ोन में हैं। प्लानिंग शुरू होगी।” Read More...
Related Cricket News for Tilak varma india vs pakistan match - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31