Trent bridge test: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, लाथम-कॉन्वे का कमाल
New Zealand Tour of England 2026:इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली तीन टेस्ट की सीरीज के दौरान कई नए रिकॉर्ड बने। इनमें सबसे शानदार रिकॉर्ड टॉम लाथम (151: 17वां टेस्ट 100 जिससे मार्टिन क्रो के बराबर आ गए) और डेवोन कॉन्वे (157: 8 वां टेस्ट 100) के बीच ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टेस्ट में 317 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप है। उन्होंने लगभग 72 ओवर बल्लेबाजी की और टीम के पहली पारी के कुल स्कोर में 72.4 प्रतिशत रन का योगदान दिया- लंच तक 108-0, चाय तक 213-0 और उसके बाद 317 रन पर उनकी पार्टनरशिप टूटी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छी ओपनिंग जोड़ी में से एक, लाथम और कॉन्वे अब पहले विकेट के लिए 6 बार 100+ रन की पार्टनरशिप (न्यूज़ीलैंड रिकॉर्ड) कर चुके हैं और जॉन राइट-ट्रेवर फ्रैंकलिन (5) की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है। ये साथ में न्यूज़ीलैंड की अकेली ऐसी जोड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में पार्टनरशिप में 2000 से ज़्यादा रन जोड़े हैं। इस बार, दोनों ने खुद 150+ का स्कोर बनाया और इंग्लैंड में ऐसा करने वाली दूसरी ओपनिंग जोड़ी हैं (पहली: 2003 में बर्मिंघम में ग्रीम स्मिथ 277 और हर्शल गिब्स 179)। लाथम ने टेस्ट में अपना सातवां (सभी ओपनर के तौर पर), जबकि कॉन्वे ने अपना चौथा 150+ का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स की वापसी का स्वागत मेहमान टीम ने गर्मी भरे पहले दिन 361-4 का स्कोर बनाकर किया जिसमें 317 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के साथ कई नए और हैरान करने वाले रिकॉर्ड बने:
* इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के लिए पहले विकेट की पार्टनरशिप में नया रिकॉर्ड (पिछला: 185, जॉन राइट और ट्रेवर फ्रैंकलिन, 1990 में लॉर्ड्स में)।
* मेहमान टीम की तरफ से इंग्लैंड में 300+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप का जब पिछली बार रिकॉर्ड बना था (दक्षिण अफ्रीका: ग्रीम स्मिथ और हर्शल गिब्स 338, 2003 में एजबेस्टन में) तो इंग्लैंड के कप्तान नासेर हुसैन की कप्तानी ख़त्म कर गया और इस बार, कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट के दौरान ही रिटायर हो गए।
इनके अतिरिक्त इंग्लैंड में टेस्ट में मेहमान टीम की तरफ से 300 रन की पार्टनरशिप सिर्फ 1989 में नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया के लिए जेफ मार्श और मार्क टेलर की 329 रन की थी। Read More...
Related Cricket News for Trent bridge test - Tesst
New Zealand Crush England to Win Test Series, Spoil Ben Stokes' Farewell at Trent Bridge
Tom Latham और Devon Conway ने नॉटिंघम में बल्ले से मचाई तबाही, 317 रन की साझेदारी कर तोड़ा 96 साल पुराना रिकॉर्ड
हैरी ब्रुक ने हवा में उड़कर लपका चमत्कारी कैच, खुद कप्तान स्टोक्स भी रह गए हैरान; VIDEO
ENG Vs WI: Kevin Silchar Ruled Out Of 3rd Test With Injury, Sharmar Joseph Down With Flu
England vs West Indies 2nd Test Day 3 Report
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31