Twitter reactions 46 all out: Cricket News & Match Updates
भारतीय टीम के 46 पर ऑलआउट होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
Twitter Reactions on 46 All Out: बेंगलुरु टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 31.2 ओवर खेलकर सिर्फ 46 रन ही बना पाई। इस दौरान विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, और रविचंद्रन अश्विन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
46 रनों पर ऑलआउट होने के साथ ही भारत ने एशिया में एक टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले साल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज 53 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके साथ ही 91 साल के इतिहास में भारत की धरती पर पहली बार कोई भी टीम 50 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ऑलआउट हुई थी। Read More...
Related Cricket News for Twitter reactions 46 all out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31