Vaibhav suryavanshi dance video
Advertisement
VIDEO: 'पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा है, अब भोजपुरी लगेगा', वैभव सूर्यवंशी ने किया पवन सिंह के गाने पर डांस
By
Shubham Yadav
February 07, 2026 • 14:43 PM View: 181
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
हालांकि, सूर्यवंशी मैच के बाद भी फैंस का मनोरंजन करने से नहीं चूके और ड्रेसिंग रूम मे अपने साथियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखे। इस दौरान सूर्यवंशी ने ड्रेसिंग रूम में अपने डांस से भी सबका ध्यान खींचा। उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम, राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सूर्यवंशी को ये कहते हुए सुना गया, "पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों। अब भोजपुरी लगेगा।"
Advertisement
Related Cricket News on Vaibhav suryavanshi dance video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 10 hours ago